Showing posts with label VECSO. Show all posts
Showing posts with label VECSO. Show all posts

Monday, August 25, 2014

देवघर में राष्ट्रीय शिखर सम्मान समारोह सम्पन्न :


झारखण्ड कि सांस्कृतिक राजधानी देवघर में विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक क्रीड़ा संस्थान (भारत) एवं योगमाया मनवोत्थान ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ| कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर के उपायुक्त अमित कुमार एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक कपिलदेव सिंह ने मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया| 


इस समारोह में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश आदि राज्यों से आये हुए विभिन्न क्षेत्र में चयनित प्रतिभावान व्यक्ति को अपनी विधा में विशेष योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर देश के 135 व्यक्तियों को विभिन्न नामित पुरस्कारों से अलंकृत व विभूषित किया गया| ज्ञात हो इस अवसर पर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र के माध्यम से शुभकामनाएं दी, जो प्रशस्ति पत्र के साथ संलग्न था|

मौके पर सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत के डॉ. के.डी.यादव (का. हिंदी अधिकारी) को ‘गुरुदेव बोस’-राष्ट्रीय शिखर सम्मान पुरस्कार, एस.वी.एन.आई.टी. सूरत के संगणक अभियांत्रिकी विभाग से उत्तीर्ण, चार वर्षों तक संस्थान की एक मात्र राष्ट्रीय हिंदी वार्षिक पत्रिका “सम्मुख” के संपादक के रूप में सेवारत्त चन्द्रशेखर प्रसाद को ‘काव्य श्री‘-राष्ट्रीय शिखर सम्मान पुरस्कार, साथ ही यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग से उतीर्ण यशराज चौधरी को संपादन क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु विशेष सम्मान से अलंकृत व विभूषित किया गया| 


कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने किया| इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से पधारे साहित्यकारों ने अपनी-अपनी काव्य रचनाओं से उपस्थित श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया|  


सम्मुख - 2014 

Saturday, March 1, 2014

विज्ञान दिवस पर चन्द्रशेखर प्रसाद को "विज्ञान वन्धु " सम्मान से नवाजा गया |

विज्ञान दिवस पर चन्द्रशेखर प्रसाद को "विज्ञान वन्धु " सम्मान से नवाजा गया |






Friday, February 21, 2014

धूमधाम से मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस

सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,सूरत एवं विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान  के युग्म बैनर तले स्वामी विवेकानंद की 150वी जयंती स्वामी विवेकानंद भवन छात्रावास संपन्न हुआ|  समारोह में कार्यक्रम के अतिथि  डॉ. आर. ए. क्रिस्चन, डॉ. वी. एल. मानेकर, डॉ. जी. जे. जोशी, डॉ रविकांत, श्री एन. के. दत्ता, श्री शैलेन्द्र कुमार एवं स्वामी विवेकानंद भवन छात्रावास के मुख्य छात्रावास अधिक्षक डॉ ए. के. राय मंचासीन थे|


कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया | फिर आज बदलते परिवेश में भी स्वामी विवेकानंद जी के विचार कितने सार्थक एवं प्रासंगिक है –इसपर देर शाम चर्चा हुई | डॉ जी जे जोशी ने स्वामी जी के जीवन चरित्र- युवा पीढ़ी एवं उनके बताये गए संदेशों को विस्तृत रूप से समझाया | मौके पर डॉ आर ए क्रिस्चन ने कहा -सर्वधर्म सम्भाव के हिमायती थे विवेकानंद, मानवजाति का दुर्भाग्य है कि वह उन महर्षियों के सिधान्तो को न अपनाकर पथभ्रष्ट  हो रहे हैं |इसप्रकार सभी अतिथियों ने अपने अपने मंतव्य रखे |मौके पर छात्रावास प्रवंधन सचिव एवं विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान के का. अध्यक्ष (गुजरात प्रभाग ) चन्द्रशेखर प्रसाद  ने चर्चा के दौरान कहा कि आखिर क्यों स्वामी जी का जीवन आज भी प्रासंगिक है ? इस बात कि पुष्टि के लिए उन्होंने स्वामी जी के जीवन चरित्र को आलोकित किया |जिस तरह अँधेरा  चीरने के लिए एक किरण काफी है उसी तरह युवा पीडी को मार्गदर्शित करने के लिए उनके सन्देश प्रयाप्त है | जहाँ समाज में भ्रष्टाचार ,असंतोष  व्याप्त है, नारियों के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे है ऐसी  परिस्थितियों में स्वामी जी युवाओं  के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकते है| साथ ही छात्रावास प्रवंधन सचिव प्रतिक आनंद, अमित कुमार, प्रशांत अग्रवाल एवं छात्र की ओर से दीपंकर दास, आलोक कुमार, एवं जितेन्द्र कुमार  ने भी अपने –अपने मंतव्य रखे और स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला| अंत में डॉ. ए. के. राय  ने कहा आज समाज में संस्कारित व अनुशासित युवाओं की आवश्यकता है। आज का युवा पथ भ्रमित हो रहा है। अगर जरुरत है कि युवा पीढ़ी स्वामीजी के सन्देशों को चरितार्थ करे | स्वामी जी का सन्देश सभी छात्रों तक पहुंचे ,लोग उनको याद करके उनके सन्देश को चरितार्थ करे इसी लिए छात्रावास में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया | उन्होंने  कार्यक्रम के आयोजको को धन्यवाद एवं शुभकामना दिया |

लोकतेज, सूरत

"कुछ पल आपके साथ" कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में चन्द्रशेखर प्रसाद

झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर मुख्यालय स्थित विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीडासंस्थान  एवं  RV'S के बैनर तले "कुछ पल आपके साथ" कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में चन्द्रशेखर प्रसाद डॉ प्रदीप कुमार सिंह (राष्टीय अध्यक्ष )  मंचासीन थेकार्यक्रम के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजंन  किया गया था एवं समारोह में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया|साथ ही देवघर जिला के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र व छात्रा जिन्होंने  बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक से उतीर्ण हुए उन्हें मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से सम्मनित किया गया| जिसका सीधा प्रसारण RV'S चैनल पर देखा जा सकता था |  


ज्ञात हो कि विवेकानंद संस्थान द्वारा महान संगीतज्ञ रवींद्र जैनक्रिकेटर सौरभ गांगुली,लन्दन के डैनियल ब्रेटडब्लू. डब्लू. ई. के फोटोग्राफर एम. के. मखारियाएस. चंद एंड कंपनीनवनीत पब्लिकेसंसस्वदेशी ग्रुप ऑफ कंपनीज, सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,सूरत एवं अन्य कई विशिष्ट व्यक्तित्व व संगठनों को पुरस्कृत किया जा चुका है |



Friday, October 12, 2012

SAMMAN SAMAROH SAMPANNA (सम्मान समारोह संपन्न):

झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर मुख्यालय स्थित विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान के बैनर तलेदेश में चोटी के संस्थानों में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौधोगिकीसंस्थान सूरत परिसर में हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर एस.वी.एन.आई.टी. –सूरत के छात्र कुमार रंजन, मृत्युंजय मिश्रा, रवि मोहन एवं एन.आई.टी.-मेघालय के छात्र अवधेश गर्ग एवं छात्रा अंकिता ब्रह्मचारी को हिन्दी में विशेष अभिरुचि रखने एवं राजभाषा प्रचार-प्रसार में सक्रियता   कर रहे सराहनीय प्रयासों के लिए “ हिन्दी सेवी सम्मान  पुरस्कार  की मानद उपाधि से अलंकृत व विभूषित किया गया |


ज्ञात हो कि विवेकानंद संस्थान द्वारा महान संगीतज्ञ रवींद्र जैनक्रिकेटर सौरभ गांगुली,लन्दन के डैनियल ब्रेटडब्लू. डब्लू. ई. के फोटोग्राफर एम. के. मखारियाएस. चंद एंड कंपनीनवनीत पब्लिकेसंसस्वदेशी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं अन्य कई विशिष्ट व्यक्तित्व व संगठनों को पुरस्कृत किया जा चुका है |



यह पुरस्कार विवेकानंद संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वर्ण पुरस्कारस्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार व विद्यावारिधि पुरस्कार विजेता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के निर्णयनुसार चंद्रशेखर प्रसाद (का. अध्यक्ष गुजरात प्रभाग ) ने  कई वर्षों से राजभाषा हिन्दी की सेवा कर रहे छात्रा-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया |
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप आकाशवाणी सूरत की प्रमुख आम्रपाली देशाई जी मौजूद थी उन्हीं  के कर-कमलों से उक्त छात्रों को सम्मानित किया गया | सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.जी.पी शर्माभारतीय संस्कृति परिषद् के अंतर्गत म्यांमार में हिन्दीभाषा व संस्कृति के प्रतिनिधि चुने गये हैं उन्होने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सम्मानित होने वाले व्यकतित्व को अपनी मंगलकमानाएँ अर्पित की |