Friday, March 20, 2015

आ संग मेरे तू चल














'गर है प्यार तुमको मुझसे,
संग मेरे तू चल,
रुको दो पल भी,
नदियों सा बह कल-कल-कल |

पहाड़ों से गिरी सरिता,
सदैब बहने का लिए संकल्प,
तू भी पानी सा,जीवन पथ में
संग मेरे बढ़ने को हो प्रतिबद्ध ||

भवरों तितलियों ने,
फूलों के मधुमय होठों पर,
कितने चुम्बन टाँके होंगे,
क्या माली इस पर रोक लगा पाया है ?

कितने फूल मुर्झाये, कितनी कलियाँ मुस्कायी,
कितने भवरें रुथ गए, कितनी तितलियाँ लहराई,
हवा के झोंको से. जब मौसम बासंती हो जाती है
तो इन पर कितने दिन माली ने शोक मनाया है ?

कच्चे धागों जैसे रिश्ते,
जुगनू सा अनुबंध है जिसका, 
उनसे तू उम्मीद कर,
रुढीवादी समाज ने अक्सर
स्त्रियों को ही धुत्कार है|

कितने मौसम बीत गए,
यादों के मंजर में,
काँटों के भी मन महुआए,
पुरवईयाँ अपने घर लौट चली |

अनुबंधों की माटी में,
अब तक  प्यार नहीं पनपा,
नफरतों के रेगिस्ताँ में,
गर्म तबे पर पानी सा,
छन्न से लुप्त हुआ मोहब्बत |

आज रात इस चाँदनी में,
आओ लिखें हम भी,
अपनी दास्ताँ--मोहब्बत,
जीवन के हर पन्नों पर होगा,
गजल रुबाई गीत गुलाब |

सावन की आँखों में उपजे आँसू भी होंगे,
फागुन की सुरमयी धुप भी मुस्कायेगी |

झूठे रिश्ते के इस बंधन में,
मैं कहीं उलझ जाऊं,
इससे पहले,
थाम ले तू  हाथ मेरा,

सूरज के उगने तक,
इस अंधकार में,
मशाल बनकर जल ,
मेरे संग तू चल,
साथ-साथ संग मेरे तू चल |

                       -    चन्द्रशेखर प्रसाद 


बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान -सन्देश यात्रा

Adventures trip of ONE INDIA TEAM: बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को मुहिम बनाकर 4500 किलोमीटर की सन्देश यात्रा पर निकले 'एयर डिफेन्स रेजिमेंट' के 12 जवानों से सूरत में हुई मुलाकात |


बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को को सफल बनाने हेतु दृढ संकल्पित सन्देश यात्रा पर निकले “एयर डिफेन्स रेजिमेंट” के 12 जवान  कैप्टेन सुमन गोदारा, कैप्टेन निमित्त नरूला, नायक सूबेदार जयसिंह पवार, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार एसके प्रधान, हवलदार संतोष गोखले,नायक शक्तिवेल एस, हवलदार वी. चरण, नायक नरेश रोहिला नायक एस के पाठक, ओ.पी.आर.पूरण सिंह, ओ.पी.आर.सनी जोशी न्यु कशी विश्वनाथ धाम, जय जवान जय किसान नगर, बमरौली, सूरत  में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे|


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के पाश्चात् मंच संचालन करते हुए चन्द्रशेखर प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई | आजकल कन्या भ्रूण हत्या और नारियों के प्रति देश में अपराध बढ़ने लगे तो यहाँ उपस्थित जवानों से परिवर्तन हेतु सन्देश यात्रा पर निकले| आज देश को परिवर्तन चाहिए, साथ ही लोगो के द्वारा उठाये गए कदम और इसकी शुरुआत हम अपने घरों से, अपने आप में परिवर्तन लाकर करेंगे| “हम बदलेंगे, समाज बदलेगा, देश का सर्वांगीण विकाश होगा |”इस कार्यक्रम का भी यही उधेश्य है |
जब रोज बस्तियों को जलाया करेंगे लोग, किस आश पर घरों को सजाया करेंगे लोग |
और ऐसा ही अगर आँधियों का सिलसिला रहा, घर में चिराग भी न जलाया करेंगे लोग ||

टीम की प्रतिनिधित्व कर रही कैप्टन सुमन गोदारा ने बताया कि वह मूलतः हरियाणा की है और पोस्टिंग मथुरा में हैं |वे सेना में आने वाली खानदान पहली लड़की है इस पर उन्हें और सभी परिवार वालों को गर्व है |उन्हें सेना में 4 साल हो चुके हैं| वे एन.सी.सी. की छात्रा रही है| अब सेना का हिस्सा बन कर खुद को खुशकिस्मत समझती है |वे लड़कियों को भी इसमे आने के अवसर को बताती है और उन्हें प्रेरित करती है|

कैप्टन सुमन एवं उनके साथ आये कैप्टेन निमित्त नरूला ने बताया कि वे सोमबार सुबह जोधपुर से निकले|टीम का नाम ‘वन इण्डिया’ है जो अलग अलग जगहों पर जा कर बेटी बचाने बेटी पढाने और सामाजिक कुरीतियाँ खत्म करने का सन्देश देते हुए  युवाओं एवं लड़कियों  को भी सेना ज्वाइन करने हेतु प्रोत्साहित कर रहें हैं |वे राजस्थान, गुजरात के आलावा मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में 4500 कि.मी. का सफर तय करेंगे|उनका लक्ष्य 12 दिनों में सफर तय करना है|उदयपुर से उनका कारवां गांधीनगर होते हुए सूरत पहुंची है और सफर जारी है|

सूरत में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन एवं लोगों की इतनी अच्छी सकारात्मक प्रतिकिया उनके अपेक्षाओं से बेहतर रही| ऑन इण्डिया टीम ने सभी आयोजकों के परती आभार प्रगट किया |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बहुत लोग प्रत्यक्ष एंवं अप्रत्यक्ष रूप से अथक प्रयाश किया है|संयोजक-बंशु जे यादव,शैलेन्द्र त्रिपाठी सह-संयोजक- इंजी. चन्द्रशेखर प्रसाद, इंजी. शुभम सारथि,अखिल भारतीय श्री जीन माता सेवा संघ के शरद खंडेलवाल व अन्य सदस्यों के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ|




Friday, January 9, 2015

स्वच्छ भारत अभियान- 2014

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत के सपनों को शत प्रतिशत साकार करने के उद्देश्य से नवयुवक कल्याण समिति, मुखियापट्टी द्वारा आयोजित बैठक में निर्णयानुसार इस समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं सचिव नरेश कुमार कुमार के बदले नए अध्यक्ष के रूप में नरेश कुमार प्रसाद को एवं चन्द्रशेखर प्रसाद को सचिव के रूप में चयनित किया गया| और आगे की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने हेतु कार्यभार सौंपी गयी| समिति के युवओं  ने स्वच्छ भारत अभियान चलाने का निर्णय दिनांक 01/11/2014 को लिया| ताकि समाज का चहुँमुखी विकास के लिए आम नागरिकों व महिलाओं में जागरूकता लायी जा सके | 
     नेहरू युवा केंद्र मधुबनी से संबद्ध समिति के सचिव चन्द्रशेखर प्रसाद व अध्यक्ष ने बताया कि देश की सेवा, लोगों की सेवा के लिए किसी मुकुट या सिंहासन की आवश्यकता नहीं| सामाजिक कर्तव्य हम आम आदमी के रूप में ही कर सकते है| इसके लिए हमें समाज के बीच से ही गाँधी या सुभाष चाहिए| आज देश को परिवर्तन चाहिए, साथ ही लोगों के द्वारा उठाये गए कदम और इसकी शुरुआत हम अपने-अपने घरों से, अपने आप में परिवर्तन लाकर करेंगे| “हम बदलेंगे, समाज बदलेगा, देश का सर्वांगीण विकास होगा|”  नवयुवक कल्याण समिति, मुखियापट्टी  का प्रयास युवाओं के बीच जागरूकता फैलाना है| 
इस जागरूकता कार्यक्रम में आम नागरिकों के आलवे मधवापुर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सभी छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं समेत कई समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया जायेगा| जो मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी को अपने-अपने घरों से अभियान को सुरुआत करने की अपील कर उन्हें जागरूक करेंगे | मुखियापट्टी साहरघाट के रामजानकी चौक पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शत प्रतिशत भागीदारी देनी कि अपील सभी वर्ग के लोगों से समिति के सलाहकार अजय भगत, लक्ष्मी नारायण साह ने की| 
कई सरकारी व निजी स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने अपने- अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ शनिवार को  मुखियापट्टी साहरघाट में रोड शो एवं सफाई करते हुए स्वच्छ समाज निर्माण करने का सन्देश दिया| रोड शो के लिए कार्यक्रम में शामिल  लोगों का काफिला स्थानीय दुर्गा मंदिर साहरघाट से शुरू हो कई गाँवों का भ्रमण करते हुए एन एच 57 पर सरदार चौक तक पहुँच कर लोगों को नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया| स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत निर्माण का स्लोगन लिखे पोस्टरों व झरुओं को लेकर बच्चों ने नारों के माध्यम से लोगों के बीच सफाई का सन्देश बाँटा | इस दौरान बाजार के व्यवसायिओं ने भी इस अभियान में सामिल हो लोगों का साथ देते हुए सफाई की तथा सभी ने बाजार से ले कर गावं तक स्वच्छ रखने का संकल्प लिया | 

सभी ने सफाई जन-जागरण कार्यक्रम के बाद रोस्टर बना कर नियमित रूप से टोलो- मुहल्लों की सफाई का काम चलने योजना बनायीं जाने की जानकारी समिति के अधिकारियों ने दी| इस स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में आम नागरिकों के आलवे मधवापुर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सभी छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं समेत कई समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभा कर लोगों को प्रेरित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया |

अंत में समिति के सचिव चन्द्रशेखर प्रसाद ने इस सामाजिक कार्य में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित पत्रकारों का सराहनीय भूमिका निभाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया एवं भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे ऐसी घोषणा की |   



Monday, August 25, 2014

देवघर में राष्ट्रीय शिखर सम्मान समारोह सम्पन्न :


झारखण्ड कि सांस्कृतिक राजधानी देवघर में विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक क्रीड़ा संस्थान (भारत) एवं योगमाया मनवोत्थान ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ| कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर के उपायुक्त अमित कुमार एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक कपिलदेव सिंह ने मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया| 


इस समारोह में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश आदि राज्यों से आये हुए विभिन्न क्षेत्र में चयनित प्रतिभावान व्यक्ति को अपनी विधा में विशेष योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर देश के 135 व्यक्तियों को विभिन्न नामित पुरस्कारों से अलंकृत व विभूषित किया गया| ज्ञात हो इस अवसर पर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र के माध्यम से शुभकामनाएं दी, जो प्रशस्ति पत्र के साथ संलग्न था|

मौके पर सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत के डॉ. के.डी.यादव (का. हिंदी अधिकारी) को ‘गुरुदेव बोस’-राष्ट्रीय शिखर सम्मान पुरस्कार, एस.वी.एन.आई.टी. सूरत के संगणक अभियांत्रिकी विभाग से उत्तीर्ण, चार वर्षों तक संस्थान की एक मात्र राष्ट्रीय हिंदी वार्षिक पत्रिका “सम्मुख” के संपादक के रूप में सेवारत्त चन्द्रशेखर प्रसाद को ‘काव्य श्री‘-राष्ट्रीय शिखर सम्मान पुरस्कार, साथ ही यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग से उतीर्ण यशराज चौधरी को संपादन क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु विशेष सम्मान से अलंकृत व विभूषित किया गया| 


कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने किया| इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से पधारे साहित्यकारों ने अपनी-अपनी काव्य रचनाओं से उपस्थित श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया|  


सम्मुख - 2014 

चन्द्रशेखर प्रसाद "साहित्यम श्री सम्मान पुरस्कार" से सम्मानित :


डॉ. शान्तावीर महास्वामी जी के नेतृत्व में सर्व-भाषा महासम्मेलन सह कवि सम्मेलन, बंगलोरु एवं भारतीय भाषा साहित्य समागम का दो दिवसीय विशेष अधिवेशन का आयोजन किया गया था| इस अवसर पर पर देश के कोने-कोने से भाषा प्रेमी आमंत्रित विद्वान अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे| मौके पर  आमंत्रित युवा कवि चन्द्रशेखर प्रसाद सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय भाषाओँ पर चर्चा-परिचर्चा किये साथ ही हिंदी की वकालत करते हुए हिंदी के गुण महत्ता सरलता व समृद्धि को आलोकित किया| 


कार्यक्रम के अगले दिन सर्व-भाषा महासम्मेलन सह कवि सम्मेलन, में  कवि चन्द्रशेखर प्रसाद ने अपनी स्वरचित रचनाएँ सुनाकर श्रोतागण को भाव विभोर कर दिया | देश के कोने-कोने से पधारे साहित्यकारों ने अपने विचारों व रचनाओं से लोगों के अंदर निज भाषा-राष्ट्र भाषा के प्रति सम्मान व सिखाने एवं प्रयोग करने हेतु उत्सुकता के अलख जगा दिए| 


कार्यक्रम के अनतिम सत्र में आमंत्रित कवियों साहित्यकारों व विद्वानों को उनके विशेष योगदान हेतु डॉ, कोलाडा, मठाधिपति डॉ. शान्तावीर महास्वामी जी के कर कमलों द्वारा सभी को विभिन्न पुरस्कारों की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया |


डॉ. शान्तावीर महास्वामी ने युवा कवि चन्द्रशेखर प्रसाद को “साहित्यं श्री” सम्मान पुरस्कार की मानद उपाधि  के साथ-साथ भेंट चिह्न अंग वस्त्र देकर अलंकृत व विभूषित किया|