Monday, October 10, 2011

GOLDEN PEACOCK HONOR AWARD ( सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को “गोल्डन पीकॉक ऑनर अवार्ड "):



झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर मुख्यालय स्थित विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान द्वारा देश में चोटी के संस्थानों में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत को स्वर्णिम जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर कॉलेज द्वारा किये जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं राजभाषा प्रचार-प्रसार के लिए कर रहे सराहनीय प्रयासों के लिए गोल्डन पीकॉक ऑनर अवार्ड की मानद उपाधि से अलंकृत व विभूषित किया गया |


     
यह पुरस्कार विवेकानंद संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वर्ण पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार व विद्यावारिधि पुरस्कार विजेता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के कर-कमलों से एस.वी.एन.आई.टी. के का. निदेशक  डॉ. पी.एल. पटेल एवं रजिस्ट्रार डॉ. एच. ए . परमार ने ग्रहण किया |
         ज्ञात हो कि विवेकानंद संस्थान द्वारा महान संगीतज्ञ रवींद्र जैन, क्रिकेटर सौरभ गांगुली, लन्दन के डैनियल ब्रेट, डब्लू. डब्लू. ई. के फोटोग्राफर एम. के. मखारिया, एस. चंद एंड कंपनी, नवनीत पब्लिकेसंस, स्वदेशी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं अन्य कई विशिष्ट व्यक्तित्व व संगठनों को पुरस्कृत किया जा चुका है |

          सूरत स्थित इस संस्थान के हजारों छात्र-छात्राओं ने देश के कोने-कोने पर परचम लहराया है, सिर्फ विज्ञानं ही नहीं, साहित्य के क्षेत्र में भी इसकी एक अलग पहचान है |
               पिछले १४ सितम्बर को हिंदी दिवस के अवसर पर यहाँ के छात्र चन्द्रशेखर प्रसाद को हिंदी प्रचार-प्रसार के लिए सक्रीय भूमिका अदा करने हेतु “ हिंदी बंधु सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया था जो आज समारोह में प्रदान किया गया | कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका राहुल रंजन ने निभाई|  

No comments: